नमस्कार दोस्तों, आशा करती हूँ, आप सभी अपने घरों में सुखी और स्वस्थ होंगे। भारत में जब बात खाने की होती है तो पंजाबी खाना को कोई कैसे भूल सकता है। इसीलिए में आज आपके लिए पंजाबी रेसिपीज़ लेकर आयी हूँ। तो शुरू करें : पंजाबी दाल मखनी सामग्री: ढाई कप उड़द दाल (भिंगोई हुई) १/४ कप राजमा (भिंगोया हुआ) २ टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट २ टेबल स्पून टमाटर का पेस्ट १-१ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर नमक स्वादानुसार २ टेबल स्पून घी आधा कप फ्रेश क्रीम आधा कप वाइट बटर साबुत मसाले: ३-३ लौंग, साबुत काली मिर्च और इलाइची १ स्टार फूल दालचीनी का १ टुकड़ा, ये सभी मसाले कपडे में बांधकर पोटली बना लें विधि: कुकर में उड़द दाल, राजमा, मसलों की पोटली, नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर १ सीटी आने दें। फिर आंच धीमी करके १० मिनट तक तक दाल के गलने तक पकाएं। आंच से उतारकर मसाला पोटली निकाल लें। ठंडा होने पर मैश कर लें। कड़ाही में घी गरम करें, उसमे अदरक लहसुन पेस्ट और टमाटर प्यूरी डालकर घी छोड़न...