Skip to main content

साऊथ इंडियन रेसिपीज भाग - १




नमस्कार दोस्तों,

सभी गृहणियो के दिन की शुरुआत किचन से ही होती है। सुबह होते ही बच्चों और बड़ों की नाश्ते की फरमाइश। ज्यादातर घरों में नाश्ते में साउथ इंडियन व्यंजन ज्यादा पसंद किये जाते है, क्युकी ये व्यंजन न केवल स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक होते है, बल्कि जल्दी हज़म होने वाले भी होते हैं।

अगर आप भी घर बैठे दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो मै ख़ास आपके लिये लेकर आयी हूँ इसके विभिन्न स्वाद:


नारियल चटनी 

सामग्री:
  • १/२ कप चना दाल भींगी हुई 
  • १ कप नारियल कद्दूकस किया हुआ 
  • ३-४ हरी मिर्च 
  • १/४ कप दही 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १/४ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • १/४ छोटा चम्मच सरसों के दाने 
  • ६-७ करी पत्ता 
  • २ छोटा चम्मच तेल 
विधि: थोड़े से तेल में दाल सुनहरी होने तक तलें। दाल को नारियल, हरी मिर्च, नमक व दही मिला कर मिक्सी में दरदरा पीस लें। गरम तेल में सरसों का दाना, करी पत्ता व पीसी लालमिर्च तड़काएं। तड़का चटनी पर डालें व परोसें। 

मसाला डोसा 

सामग्री:
  • २ कप चावल 
  • २ कप आधे उबले चावल 
  • १/२ कप उड़द दाल 
  • नमक स्वादानुसार 
  • ३ छोटे चम्मच चीनी 
मसाले के लिए:
  • ३-४ उबले आलू 
  • १ बड़ा चम्मच तेल 
  • १ छोटा चम्मच सरसों के दाने 
  • ६-७ करी पत्ता 
  • ३-४ हरी मिर्च 
  • २ बारीक कटी प्याज़ 
  • १/२ छोटा चम्मच हल्दी 
  • १/२ छोटा चम्मच पीसी लाल मिर्च 
  • नमक स्वादानुसार 
लाल चटनी :
  • ३ बारीक कटी प्याज़ 
  • ६-७ सूखी लाल मिर्च 
  • १ छोटा चम्मच पिसा अदरक 
  • १/४ कप इमली का गूदा 
  • १ चुटकी चीनी 
  • २ छोटा चम्मच तेल 
  • १/२ छोटा चम्मच पीसी लाल मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
विधि: मसाले के लिए :  गरम तेल में प्याज़ गुलाबी होने तक भूने। सरसों के दाने तड़काकर, करी पत्ता, हरी मिर्च, मसले हुए आलू , हल्दी, नमक व पीसी लाल मिर्च मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट पकाएं और आंच से उतार लें। 

चटनी के लिए :  गरम तेल में प्याज़, सूखी लाल मिर्च, पिसा अदरक, नमक व चीनी डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। अब इमली का गूदा मिला दें। आंच से उतारें, थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें। चटनी तैयार है। 

डोसे के लिए : दाल-चावल सारी रात भिंगो दें। अगले दिन दाल-चावल और आधे उबले चावल मिलकर मिक्सी में पीस लें।  चीनी डालकर, ६-७ घंटे तक छोड़ दें। डोसा बनाने के लिए घोल में नमक मिलाएं व डोसा तवा गरम करें। तवे पर तेल लगाकर एक चम्मच घोल डालें और एकसार फैला दें। ऊपर से तेल डालकर नीचे से कुरकुरा कर लें। डोसे पर चम्मच से थोड़ी चटनी फैलाएं। बीच में आलू का मसाला रखें। अब डोसा रोल करें। सांबर व नारियल चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें। 

सांबर 

सामग्री: 

  • १ कप अरहर दाल 
  • ८ कप पानी 
  • ३ छोटे चम्मच सांबर मसाला 
  • १/२ छोटा चम्मच हल्दी 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १/२ छोटा चम्मच पीसी लल मिर्च 
  • १ छोटा चम्मच भुना जीरा 
  • १ छोटा चम्मच पिसा धनियां (भुना हुआ)
  • १ कप मिक्स सब्जियां (आलू, बीन्स, गाजर, व गोभी)
  • १/२ कप इमली का गूदा 
तड़के के लिए :
  • १ बड़ा चम्मच तेल 
  • १ छोटा चम्मच सरसों के दाने 
  • १ चुटकी हींग 
  • ६-७ करी पत्ता 
  • २-३ सूखी लाल मिर्च 
  • २ टमाटर कटे हुए 
  • १ प्याज़ कटा हुआ 
विधि :  दाल को नमक व हल्दी मिलाकर ८ कप पानी में उबालें। ३-४ सीटियां लगने के बाद कुकर खोलें। सब्जियां, इमली का गूदा, सांबर पाउडर, पिसा जीरा, धनियां व लाल मिर्च मिला दें। सब्जियां नरम होने तक पकाएं। 
तड़का: गरम तेल में प्याज़ डालें व गुलाबी होने तक भूने। सरसों, सूखी लाल मिर्च, हींग, टमाटर व करी पत्ता डालकर, मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं। पाकी दाल में तड़का मिला दें। अच्छी तरह मिलकर गरमा-गरम परोसें। 

मेंदू वड़ा 

सामग्री: 
  • १/२ कप बेसन 
  • १/२ कप सूजी 
  • नमक स्वादानुसार 
  • १ हरी मिर्च कटी हुई 
  • १/२ छोटा चम्मच पीसी लाल मिर्च 
  • १ चुटकी हींग 
  • १/२ छोटी चम्मच कटा हुआ अदरक 
  • १ प्याज़ कटा हुआ 
  • ६-७ करी पत्ता 
  • धनियां पत्ती 
विधि:  बेसन, सूजी, हरी मिर्च, हींग, नमक, लाल मिर्च, अदरक, प्याज़, करी पत्ता व धनियां पत्ती डालकर गाढ़ा घोल बनायें। कड़ाही में तेल गरम करें, घोल का एक चम्मच इसमें डालें। इसे सुनहरा होने तक तलें। बाकी वड़े भी ऐसे ही बनायें, सांबर और चटनी के साथ परोसें। 

दक्षिण भारतीय रेसिपीज अभी और भी हैं, जो में आपको बताऊगी अपनी अगली पोस्ट में। धन्यबाद !

Comments

Popular posts from this blog

Lassi in 6 Different Flavors

Hello friends, It is the summer season, and do not feel like drinking lassi, it can not happen. So, I have brought you 6 different types of flavored lassi recipes. Drink yourself, drink the guests too and plunder the applause. Plain Lassi Ingredients: 1 cup curd beaten well 2 tablespoons sugar powder Some cardamom powder Finely chopped pistachios and tuti-fruity for garnishing Method: Put all the ingredients in the mixer and mix well. Add lassi to the glass with ice cubes and serve with garnish with pistachios and  tuti-fruity . Banana Lassi Ingredients: 1 banana 1 cup curd 8-10 cashews soaked overnight Some cardamom powder 2 tablespoons sugar powder Finely chopped pistachios, almonds and cashews for decoration Method: Put all the ingredients in the mixer and mix well. Add lassi to the glass with ice cubes and serve with garnish with pistachios, almonds and cashews. Ruhafaza Lassi Ingredients: 1 cup curd 1.1 1/2 teaspoon sugar powder ...

(पंजाबी तड़का) पंजाबी रेसिपीज भाग - १

नमस्कार दोस्तों, आशा करती हूँ, आप सभी अपने घरों में सुखी और स्वस्थ होंगे। भारत में जब बात खाने की होती है तो पंजाबी खाना को कोई कैसे भूल सकता है। इसीलिए में आज आपके लिए पंजाबी रेसिपीज़ लेकर आयी हूँ। तो शुरू करें : पंजाबी दाल मखनी सामग्री: ढाई कप उड़द दाल (भिंगोई हुई) १/४ कप राजमा (भिंगोया हुआ) २ टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट  २ टेबल स्पून टमाटर का पेस्ट  १-१ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर  नमक स्वादानुसार  २ टेबल स्पून घी आधा कप फ्रेश क्रीम  आधा कप वाइट बटर साबुत मसाले: ३-३ लौंग, साबुत काली मिर्च और इलाइची  १ स्टार फूल  दालचीनी का १ टुकड़ा, ये सभी मसाले कपडे में बांधकर पोटली बना लें  विधि: कुकर में उड़द दाल, राजमा, मसलों की पोटली, नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर १ सीटी आने दें। फिर आंच धीमी करके १० मिनट तक तक दाल के गलने तक पकाएं। आंच से उतारकर मसाला पोटली निकाल लें। ठंडा होने पर मैश कर लें।  कड़ाही में घी गरम करें, उसमे अदरक लहसुन पेस्ट और टमाटर प्यूरी डालकर घी छोड़न...

South Indian Recipes Part - 1

Hello friends, The day of all housewives begins at the kitchen for morning breakfast of children and adults. South Indian cuisine is preferred over breakfast in most homes, as these dishes are not only tasty and healthy, but are also quick to digest. If you also want to enjoy South Indian cuisine sitting at home, then I have brought special taste for you. Coconut Chutney Ingredients: 1/2 cup chana dal soaked 1 cup grated coconut 3-4 green chilies 1/4 cup yogurt Salt to taste 1/4 tsp red chili powder 1/4 tea spoon mustard seeds 6-7 curry leaves 2 tsp oil Method: Fry the pulse in a little oil till it becomes golden. Grind the dal coarsely in the grinder with coconut, green chilies, salt and curd. Sprinkle mustard seeds, curry leaves and red pepper in hot oil. Pour the tadka over chutney and serve. Masala dosa Ingredients : 2 cups rice 2 cups half boiled rice 1/2 cup urad dal Salt to taste 3 teaspoons sugar For the stuffing: 3-4 boiled potatoes 1...