Skip to main content

सॉसेस विद ए डिफरेंस- 5 डिफरेंट सॉस रेसिपीज़



नमस्कार दोस्तों, 

मैं एक बार फिर हाज़िर हूँ कुछ नयी रेसिपीज़ लेकर. आज मै आपको सॉस बनाना बताऊगी. सॉस को किसी भी तरह के भोजन के साथ परोसा जा सकता है, चाहे वह नमकीन, मीठा, गर्म या ठंडा हो। बहुत मीठे डेसर्ट के साथ भी परोसा जाता है ताकि उस की मिठास में कमी आए और अगर हम अपने आस-पास देखें तो हमें अपने स्वयं के व्यंजनों में ऐसे कई उदाहरण मिलेंगे। सॉस के बिना एक डिश अधूरी प्रतीत होगी।

यहां तक कि स्नैक्स, जैसे समोसा, के स्वाद को पूरा करने के लिए संबंधित सॉस के साथ परोसा जाता है। सॉस का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है; हालांकि, सॉस को भोजन के मुख्य स्वाद को कभी नहीं बदलना चाहिए, बल्कि इसे पूरे पकवान का पूरक होना चाहिए ताकि एक अच्छा भोजन बन सके।

यहाँ मैं आपको पांच अलग-अलग तरह के सॉसेस की रेसिपी बताउंगी.  


1.क्रीमी चीज़ सॉस 

सामग्री: 

1/2 कप मक्खन 
3 लहसुन की कलियाँ व 
1 कप क्रीम 
1/2 कप दूध 
1 छोटा चम्मच कोर्नफ्लॉर 
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
चुटकीभर नमक 
2 क्यूब्स अमूल चीज़ 

विधि: एक नॉनस्टिक पैन में मध्यम आंच पर मक्खन पिघलाएं और उसमे कटे लहसुन व कॉर्नफ्लॉर डाल कर 1 मिनट चलाएं. फिर क्रीम, दूध, काली मिर्च पाउडर और नमक डाल कर धीमी आंच पर पकाएं. इसमें चीज़ मिलाएं और धीरे धीरे उबालें. गाढ़ा हो जाने पर सॉस उतार लें.
यह क्रीम सॉस चाहे उबली सब्ज़ियों पर डाल कर बेक करके खाएं अथवा ब्रेड पर मक्खन की जगह लगाकर ऊपर टमाटर, प्याज़ आदि के छल्ले रख कर सैंडविच बनायें. इसे इच्छानुसार नयी तरह से प्रयोग में लाया जा सकता है. यह दो तीन दिन तक फ्रिज में खराब नहीं होता.

2.टोमैटो बेसिल सॉस 

सामग्री:
2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव आयल 
2 कप बीज रहित टमाटर कटे हुए 
1 बड़ा चम्मच प्याज़ बारीक कटा हुआ 
1 छोटा चम्मच लहसुन बारीक कटा 
1 छोटा चम्मच चिली फलैक्स 
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
2 छोटे चम्मच सिरका 
2 छोटे चम्मच तुलसी की पत्तियां 
1 छोटा चम्मच चीनी 
नमक स्वादानुसार 

विधि: एक पैन में तेल गरम करके लहसुन और प्याज नरम होने तक पकाएं. लगभग पांच मिनट के बाद इसमें टमाटर, लालमिर्च, विनेगर और चीनी मिलाएं. गाढ़ा होने पर इसमें तुलसी की पत्तियां मिला दें. इस मिश्रण को सिंके टोस्ट पर लगाकर खाएं.


3.बारबेक्यू  सॉस 

सामग्री:

3 लाल टमाटर 
3 बड़े चम्मच टोमेटो कैचप
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस 
2 छोटे चम्मच रेड वाइन विनेगर 
2 छोटे चम्मच ब्राउन शुगर 
नमक स्वादानुसार  

विधि: टमाटरों को 5 मिनट गरम पानी में रखें, फिर छिलका उतारकर हैंडमिक्सर से पीस लें. इसमें उपरोक्त लिखी सभी चीज़ें मिलकर कुछ मिनट पकाएं. इसको कटलेट अथवा तंदूरी पनीर आदि के साथ सर्व किया जाता है. 


4. रेड चिली सॉस 



सामग्री:

4 छोटे चम्मच लालमिर्च पाउडर 
1/4 कप सिरका 
3 कलियाँ लहसुन पिसा हुआ 
1 कप टमाटर प्यूरी 
1 छोटा चम्मच सूखा ऑरिगेनो 
1 छोटा चम्मच चीनी 
नमक स्वादानुसार 

विधि:  सभी सामग्री मिलाकर पकने रखें. जब सारा मिश्रण एकसार हो जाए तो आंच से उतार लें. ऑरिगेनो डालकर ठंडा होने के बाद सर्व करें. 

5. स्पाइसी पीनट सॉस 
सामग्री:

4 बड़े चम्मच भुनी व छिली मूंगफली 
1 बड़ा चम्मच भुने तिल 
1/2 कप पानी 
1 छोटा चम्मच चीनी 
3 लहसुन की कलियाँ 
3 लालमिर्चे
नमक स्वादानुसार 

विधि:  मूंगफली, तिल, लहसुन व लालमिर्चों को थोड़े नमक के साथ मिक्सी में पीस लें. आंच पर पानी उबलने रखें, इसमें चीनी डाल दें. पानी उबलने लगे तो उसमे मूंगफली का मिश्रण डाल दें और गाढ़ा होने तक पकाएं. इसको स्प्रिंगरोल या जूलियंस में कटी मूली, गाजर आदि के साथ सर्व किया जाता है. 

Comments

Popular posts from this blog

Lassi in 6 Different Flavors

Hello friends, It is the summer season, and do not feel like drinking lassi, it can not happen. So, I have brought you 6 different types of flavored lassi recipes. Drink yourself, drink the guests too and plunder the applause. Plain Lassi Ingredients: 1 cup curd beaten well 2 tablespoons sugar powder Some cardamom powder Finely chopped pistachios and tuti-fruity for garnishing Method: Put all the ingredients in the mixer and mix well. Add lassi to the glass with ice cubes and serve with garnish with pistachios and  tuti-fruity . Banana Lassi Ingredients: 1 banana 1 cup curd 8-10 cashews soaked overnight Some cardamom powder 2 tablespoons sugar powder Finely chopped pistachios, almonds and cashews for decoration Method: Put all the ingredients in the mixer and mix well. Add lassi to the glass with ice cubes and serve with garnish with pistachios, almonds and cashews. Ruhafaza Lassi Ingredients: 1 cup curd 1.1 1/2 teaspoon sugar powder ...

(Punjabi Tadka) Punjabi Recipes Part - 1

Hello friends, Hope, you all will be happy and healthy in your homes. How can anyone forget Punjabi food, when we talk about Indian food. That is why I have brought Punjabi recipes for you today. So, let's start: Punjabi Daal Makhni Ingredients: Two and a half cups of Urad dal (soaked) 1/4 cup Rajma (soaked) 2 tsp Ginger-Garlic paste 2 tbsp Tomato Puree 1 tsp Red Chili powder, Coriander powder, Garam Masala powder Salt as per taste 2 tbsp Ghee Half cup Fresh Cream Half cup White Butter Whole Spices: • 3–3 Cloves, whole Black pepper and Cardamom • 1 Star flower • 1 piece of Cinnamon, tie all these spices in a cloth and make a bundle Method: Add urad dal, rajma, a bundle of spices, salt and water as required in the cooker and let it whistle once. Then reduce the flame and cook it for 10 minutes till the daal melt. Remove the masala bundle from the daal. Mash it and keep aside. Heat the ghee in the pan, add ginger garlic paste and tomato puree ...

Veg Momos And Momos Chutney Recipe

Hello Friends,  Today, I am going to tell you Veg Momos recipe. I know, specially children love Momos. So, here we go: Ingredients: For Dough: 1.5 cup Maida Salt to taste 1/2 cup water 1 table spoon oil For Stuffing: 3 tablespoon oil Garlic 3 clove, finely chopped  Ginger 1 inch, finely chopped  Green chilies 2, finely chopped  Onion 2 tablespoon, finely chopped  Carrot 1 cup, Grated Cabbage 2 cup, shredded Black pepper half teaspoon, crushed Spring Onion 2 table spoon Salt to taste Method:   Take Maida in a bowl, add salt and half cup of water to it. Knead dough add some water if required. Knead it for 4-5 minutes to make a soft dough. Grease it with one tablespoon oil and keep it aside for 30 minutes. Heat the oil in a pan. Add Garlic, Ginger and Green chilies to it and saute well. Now add onion to it and saute well until it soften. Add Carrot and Cabbage and stir fry. Make sure, don't over cook. Sprink...