Skip to main content

बचे हुए खाने को दें नया स्वाद, फूड्स फॉर मूड्स रेसिपीज़ के साथ

नमस्कार दोस्तों

कैसे है आप सब ? आशा करती हूँ सब कुशल से होंगे और इन कठिन परिस्थितियों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर रहे होंगे।

वैसे एक तरह से ये समय मुश्किल का है और अगर सोचा जाये तो सबसे ज्यादा खुशियाँ भी इसी समय में मिली हैं, जब पूरा परिवार साथ है।  साथ ही बच्चों की फरमाइशें भी बढ़ी हैं क्युकी अब वो पहले की तरह बाहर से पिज़्ज़ा नहीं मंगवा सकते।

ऐसे में मै कुछ इजी रेसिपीज़ लेकर आयी हूँ जिन्हे आप झटपट बना सकते हैं और बच्चों को भी ये बहुत पसंद आएँगी।

१.  पराँठा पिज़्ज़ा 

सामग्री:
  • सब्ज़ियों के भरवां परांठे बचे हुए 
  • टोमेटो सॉस या पिज़्ज़ा सॉस 
  • मोज़रेला चीज़ 
  • एक शिमला मिर्च 
  • १ प्याज़ 
  • ऑरिगेनो
  • चिली फलैक्स 
  • आवश्यकतानुसार तेल 
विधि : परांठे को तेल लगाकर सेंक लें।  एक तरफ से सेंककर, सेंका हुआ भाग ऊपर की तरफ रखें।  उस पर पिज़्ज़ा सॉस फैलाकर चीज़ डाल दें। शिमला मिर्च और प्याज़ को लच्छों में काटकर सजा दें। ऑरिगेनो और चिली फलैक्स छिड़ककर ओवन में चीज़ पिघलने तक ग्रिल करें।  पिज़्ज़ा की तरह काटकर परोसें। 

नोट: 
  • सादे परांठे या ज्वार की रोटी के भी पिज़्ज़ा बन सकते हैं.
  • पिज़्ज़ा को ओवन की बजाय तवे पर भी धीमी आंच पर ढककर सेंक सकते हैं। 


 २. रोटी के समोसे 

सामग्री: 
  • बचे हुए फुल्के या रोटियां 
  • आलू मटर की सब्ज़ी 
  • एक टेबल स्पून मैदा 
  • तलने के लिए तेल 
  • इमली की चटनी 
विधि: मैदे को पानी में घोलकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।  रोटी को बीच से काट लें।  सीधे भाग को बीच से मोड़ कर कोण जैसा बना लें।  मैदे का पेस्ट लगाकर रोटी चिपका लें। उसमे आलू मटर की सब्ज़ी भरकर, किनारे पर मैदे का पेस्ट लगाकर चिपका दें।  समोसे का आकार देकर गर्म तेल में तल लें। तेज़ आंच पर तलकर इमली की चटनी के साथ तुरंत परोसें। 

३. फ्राइड राइस 

सामग्री: 
  • २ कप बचा हुआ चावल 
  • २ कप बारीक कटी हुई सब्ज़ियां (गाजर , शिमला मिर्च, पत्तागोभी, हरी प्याज़)
  • २ बारीक कटी हरी मिर्च 
  • १/४ टीस्पून अजीनोमोटो 
  • नमक व शक्कर स्वादानुसार 
  • चुटकीभर सफ़ेद मिर्च पाउडर 
  • २ टीस्पून तेल 
विधि: कड़ाही में तेल गर्म करें, हरी मिर्च डालें, हल्का सा चलाकर तुरंत ही सारी सब्ज़ियां मिला दें।  अजीनोमोटो डालकर तेज़ आंच पर जल्दी- जल्दी चलाकर तुरंत ही चावल, नमक, सफ़ेद मिर्च पाउडर व शक्कर मिला दें। ध्यान रखें सब्ज़ियां थोड़ी कच्ची ही रखें। गरम-गरम परोसें 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Lassi in 6 Different Flavors

Hello friends, It is the summer season, and do not feel like drinking lassi, it can not happen. So, I have brought you 6 different types of flavored lassi recipes. Drink yourself, drink the guests too and plunder the applause. Plain Lassi Ingredients: 1 cup curd beaten well 2 tablespoons sugar powder Some cardamom powder Finely chopped pistachios and tuti-fruity for garnishing Method: Put all the ingredients in the mixer and mix well. Add lassi to the glass with ice cubes and serve with garnish with pistachios and  tuti-fruity . Banana Lassi Ingredients: 1 banana 1 cup curd 8-10 cashews soaked overnight Some cardamom powder 2 tablespoons sugar powder Finely chopped pistachios, almonds and cashews for decoration Method: Put all the ingredients in the mixer and mix well. Add lassi to the glass with ice cubes and serve with garnish with pistachios, almonds and cashews. Ruhafaza Lassi Ingredients: 1 cup curd 1.1 1/2 teaspoon sugar powder ...

South Indian Recipes Part - 1

Hello friends, The day of all housewives begins at the kitchen for morning breakfast of children and adults. South Indian cuisine is preferred over breakfast in most homes, as these dishes are not only tasty and healthy, but are also quick to digest. If you also want to enjoy South Indian cuisine sitting at home, then I have brought special taste for you. Coconut Chutney Ingredients: 1/2 cup chana dal soaked 1 cup grated coconut 3-4 green chilies 1/4 cup yogurt Salt to taste 1/4 tsp red chili powder 1/4 tea spoon mustard seeds 6-7 curry leaves 2 tsp oil Method: Fry the pulse in a little oil till it becomes golden. Grind the dal coarsely in the grinder with coconut, green chilies, salt and curd. Sprinkle mustard seeds, curry leaves and red pepper in hot oil. Pour the tadka over chutney and serve. Masala dosa Ingredients : 2 cups rice 2 cups half boiled rice 1/2 cup urad dal Salt to taste 3 teaspoons sugar For the stuffing: 3-4 boiled potatoes 1...