Skip to main content

घर पर बनायें लस्सी: ६ अलग-अलग फ्लेवर में





नमस्कार दोस्तों,

गर्मी का सीजन है,और लस्सी पीने का मन न करे, ऐसा हो सकता है भला । तभी में आपके लिए लेकर आई हूं, ६ अलग-अलग तरह की लस्सी रेसिपीज । खुद पीजिये, मेहमानों को भी पिलाइये और वाहवाही लूटिये।


प्लेन लस्सी

सामग्री:
  • १ कप दही अच्छे से फेंटा हुआ
  • २ बड़ी चम्मच चीनी पाउडर 
  • थोड़ा इलाइची पाउडर 
  • सजावट के लिए बारीक कटे हुए पिस्ता और टूटी फ्रूटी 
विधि: सारी सामग्री को मिक्सी में डालकर अच्छे से मिलाएं। गिलास में आइस क्यूब्स के साथ लस्सी डालेऔर पिस्ता और टूटी फ्रूटी से सजाकर सर्व करें। 

बनाना लस्सी 

सामग्री:
  • १ केला 
  • १ कप दही 
  • ८-१० काजू रातभर भिंगोये हुए 
  • थोड़ा इलाइची पाउडर 
  • २ चम्मच चीनी पाउडर 
  • सजावट के लिए बारीक कटे हुए पिस्ता, बादाम और काजू 
विधि: सारी सामग्री को मिक्सी में डालकर अच्छे से मिलाएं। गिलास में आइस क्यूब्स के साथ लस्सी डाले और पिस्ता, बादाम और काजू  से सजाकर सर्व करें। 

रूहअफजा लस्सी 

सामग्री:
  • १ कप दही 
  • १.१/२ चम्मच चीनी पाउडर 
  • १. ५ चम्मच रूहअफजा 
  • सजावट के लिए बारीक कटे हुए पिस्ता और काजू 
विधि: सारी सामग्री को मिक्सी में डालकर अच्छे से मिलाएं। गिलास में आइस क्यूब्स के साथ लस्सी डाले और पिस्ता और काजू  से सजाकर सर्व करें। 

मैंगो लस्सी 

सामग्री:
  • १ कप कटा हुआ मैंगो 
  • थोड़ा दही 
  • २ बड़े चम्मच चीनी 
  • थोड़ा इलाइची पाउडर 
  • सजावट के लिए मैंगो स्लाइस, बारीक कटे हुए पिस्ता और टूटी फ्रूटी 
विधि: सारी सामग्री को मिक्सी में डालकर अच्छे से मिलाएं। गिलास में आइस क्यूब्स के साथ लस्सी डाले और मैंगो स्लाइस, बारीक कटे हुए पिस्ता और टूटी फ्रूटी से सजाकर सर्व करें। 

केसर पिस्ता लस्सी 

सामग्री:
  • १ कप दही 
  • ८-१० पिस्ता भिंगोये हुए 
  • थोड़ी केसर दूध में भींगी हुई 
  • २ बड़े चम्मच चीनी 
  • सजावट के लिए बारीक कटे हुए बादाम, काजू  और केसर 
विधि: सारी सामग्री को मिक्सी में डालकर अच्छे से मिलाएं। गिलास में आइस क्यूब्स के साथ लस्सी डाले और बारीक कटे हुए बादाम, काजू और केसर से सजाकर सर्व करें। 

चॉकलेट लस्सी

सामग्री
  • २ बड़े चम्मच दूध 
  • २ बड़े चम्मच बारीक अखरोट 
  • १ चॉकलेट बार (कैडबरी)
  • १ कप दही 
  • १. ५ बड़ी चम्मच चीनी 
  • सजावट के लिए ग्रेटेड चॉकलेट 
विधि: बर्तन को धीमी आंच पर गरम करें। दूध, अखरोट और चॉकलेट डालें। आंच से उतार लें और सबको चॉकलेट पिघलने तक अच्छे से मिलाएं। और ठंडा होने के लिए रख दें। अब दही, चॉकलेट पेस्ट और चीनी पाउडर को मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें।  गिलास में आइस क्यूब्स के साथ लस्सी डाले और चॉकलेट से सजाकर सर्व करें। 

आशा करती हूँ आपको ये लस्सी रेसिपीज पसंद आएँगी। धन्यबाद !

Comments

Popular posts from this blog

बचे हुए खाने को दें नया स्वाद, फूड्स फॉर मूड्स रेसिपीज़ के साथ

नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सब ? आशा करती हूँ सब कुशल से होंगे और इन कठिन परिस्थितियों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर रहे होंगे। वैसे एक तरह से ये समय मुश्किल का है और अगर सोचा जाये तो सबसे ज्यादा खुशियाँ भी इसी समय में मिली हैं, जब पूरा परिवार साथ है।  साथ ही बच्चों की फरमाइशें भी बढ़ी हैं क्युकी अब वो पहले की तरह बाहर से पिज़्ज़ा नहीं मंगवा सकते। ऐसे में मै कुछ इजी रेसिपीज़ लेकर आयी हूँ जिन्हे आप झटपट बना सकते हैं और बच्चों को भी ये बहुत पसंद आएँगी। १.  पराँठा पिज़्ज़ा  सामग्री: सब्ज़ियों के भरवां परांठे बचे हुए  टोमेटो सॉस या पिज़्ज़ा सॉस  मोज़रेला चीज़  एक शिमला मिर्च  १ प्याज़  ऑरिगेनो चिली फलैक्स  आवश्यकतानुसार तेल  विधि : परांठे को तेल लगाकर सेंक लें।  एक तरफ से सेंककर, सेंका हुआ भाग ऊपर की तरफ रखें।  उस पर पिज़्ज़ा सॉस फैलाकर चीज़ डाल दें। शिमला मिर्च और प्याज़ को लच्छों में काटकर सजा दें। ऑरिगेनो और चिली फलैक्स छिड़ककर ओवन में चीज़ पिघलने तक ग्रिल करें।  पिज़्ज़ा की तरह काटकर परोसें।  नोट...